रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आश्वासन के बावजूद लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने छह अक्तूबर से फिर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि 16 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 से 20 दिनों के भीतर मांगों पर विचार कर समाधान का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद संघ ने अपना आंदोलन 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया था। संघ का कहना है कि निर्धारित समय बीतने के बाद भी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। छह से नौ अक्तूबर तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। 9 अक्तूबर को सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक कैंडल मार्च निक...