Ranchi News: 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों पर सहमति, छठ तक आंदोलन स्थगित
रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग और कर्मचारी संघ के बीच वार्ता सकारात्मक रही। कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनने के बाद झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने छठ पूजा तक आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, मांगों का समाधान नहीं होने पर 18 नवंबर 2026 से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 22 अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ बैठक की। इसमें कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, वेतन भुगतान और अन्य सुविधाओं पर चर्चा हुई। सहमति के अनुसार, कर्मचारियों को मनमाने तरीके से नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एंबुलेंस कर्मचारियों की 26 अक्टूबर से होने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.