Ranchi News: 10 लेन सड़क निर्माण का विरोध, 7 सितंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान
रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। प्रस्तावित 10 लेन सड़क निर्माण के विरोध में बुधवार को बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जगन्नाथपुर चौक पर सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता समिति के सदस्य दिलीप कुमार ने की। इस दौरान लोगों ने प्रस्तावित सड़क निर्माण को रद्द करने की मांग की। आंदोलन के क्रम में सात सितंबर को शहीद मैदान में धरना देने का निर्णय लिया गया। सभा को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक मिंटू पासवान ने कहा कि 10 लेन सड़क बनने से जगन्नाथपुर की ऐतिहासिक रथ यात्रा और मेला प्रभावित होगा। इसके अलावा गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल जगन्नाथपुर और सीएम एक्सीलेंस स्कूल भी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में हजारों विद्यार्थी पढ़ते हैं और सड़क निर्माण से उनके भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पर्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.