रांची, नवम्बर 13 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम के बाद की प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को पहले उत्तरपुस्तिका की रीचेकिंग और उसके बाद री-इवैल्यूएशन कराने का अवसर मिलेगा। 10वीं के विद्यार्थियों को इसी वर्ष अधिकतम तीन विषयों में इंप्रूवमेंट परीक्षा देकर अंक सुधारने का मौका भी दिया जाएगा। रीचेकिंग और री-इवैल्यूएशन-दोनों के लिए शुल्क निर्धारित होगा। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थी अधिकतम चार दिनों के भीतर ऑनलाइन रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया में उत्तरपुस्तिका का दोबारा मूल्यांकन नहीं किया जाएगा,...