Ranchi News: 10वीं की परीक्षा के समय में बदलाव, 9.45 बजे तक सीट पर होना होगा
रांची, नवम्बर 11 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं की तिथि मंगलवार को घोषित कर दी। आईसीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से 31 मार्च होंगी। आईएससी की परीक्षाएं 9 फरवरी को शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक चलेगी। इसबार आईसीएसई की परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। अब विद्यार्थियों को सुबह 9:45 बजे तक परीक्षा कक्ष में बैठना अनिवार्य होगा। प्रश्नपत्र पढ़ने का समय सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि उत्तर लिखने का समय 10:15 बजे से शुरू होगा। पहले प्रश्नपत्र पढ़ने का समय सुबह 10:45 बजे और लिखने का समय 11 बजे निर्धारित था। आईएससी परीक्षा के समय को लेकर किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा दोनों पालियों में होगी। आईसीएसई की परीक्षाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.