Ranchi News: 'नशा का सेवन व्यक्ति के साथ परिवार पर भी डालता है असर'
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। न्याय शास्त्र लॉ फर्म की ओर से रविवार को बोड़ेया स्थित नशा मुक्ति केंद्र में नि:शुल्क विधिक सहायता और जागरुकता शिविर लगाया गया। नव जागरण फाउंडेशन (डी-एडिक्शन एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर) के सहयोग से आयोजित शिविर में उपचाररत लोगों और उनके परिजनों को नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि नशे का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन को प्रभावित करने के साथ परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल असर डालता है। उपस्थित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कानूनी सहायता और संबंधित प्रावधानों के बारे में बताया गया। न्याय शास्त्र की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.