Ranchi News: 'तरंग' में नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बिखेरे संस्कृतिके रंग
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची। विद्या विकास पब्लिक स्कूल (वीवीपीएस) में प्री प्राइमरी एवं लिटिल प्लैनेट शाखा में वार्षिक समारोह 'तरंग' का शनिवार को आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव जय किशोर प्रसाद, डॉ रुही श्रीवास्तव, मुक्ता प्रसाद, जयंत मिश्रा व ज्योति मिश्रा ने किया। विद्यालय की निदेशक प्रभा सिंह ने कहा कि बच्चे हमारी संस्कृति के संवाहक और हमारी परंपराओं के उज्ज्वल भविष्य हैं। प्रधानाचार्या जया प्रसाद ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्ता पर प्रकाश डाला। 'रूट्स ऑफ झारखंड' के माध्यम से विद्यार्थियों ने राज्य की जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया, वहीं 'करेज ऑफ झारखंड' की प्रस्तुति ने साहस, संघर्ष और दृढ़ संकल्प का संदेश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.