Ranchi News: 'टेम्पल ऑफ टूगेदर' पंडाल देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति के रंग में रंगा माहौल
रांची, अक्टूबर 19 -- Ranchi News: रांची। रविवार की शाम सात बजते ही रातू रोड का इलाका दुर्गोत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे श्रद्धालु, परिवारों और दोस्तों के साथ पंडाल भ्रमण के लिए निकले। जगमगाती दुकानों और लाउडस्पीकर से गूंजते भजनों व पूजा समिति के निर्देशों ने पूरे क्षेत्र के माहौल को भक्तिमय बना दिया। आरआर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा 'टेम्पल ऑफ टूगेदर' की तर्ज पर बनाया गया पंडाल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। हाई फ्लड लाइटों से जगमग पंडाल की भव्यता श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही थी। एलइडी लाइटों से सजे प्रवेश मार्ग से होकर जैसे ही लोग मुख्य मंडप में पहुंचे, वे मां दुर्गा की अलौकिक प्रतिमा के दर्शन कर भावविभोर हो उठे।दर्शनार्थियों यह भी पढ़ें- Ranchi News: नई थीम पर बने पंडालों को देखने के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.