रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आजसू पार्टी मजबूत संगठन और सीधे जनसंवाद के बल पर अपने विस्तार की योजना बना रही है। पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो विधानसभा वार सभी प्रखंडों में 'जन की बात' और 'युवाओं से संवाद' कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। 'कल, आज और कल का झारखंड' विषय पर आयोजित इस संवाद का मुख्य उद्देश्य रोजगार, शिक्षा, पलायन, कृषि और उद्योग जैसे अहम मुद्दों पर राज्य के युवाओं और जनता के सुझाव प्राप्त करना है। यह निर्णय गुरुवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में सुदेश महतो की अध्यक्षता में आयोजित प्रमंडलीय प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और युवा संयोजकों की बैठक में लिया गया। बैठक में तय हुआ कि एक सितंबर से सभी प्रमंडलीय प्रभारी अपने क्षेत्रों का दौरा कर बूथ स्तर तक संगठन के पुनर्गठन और समीक्षा का कार्य करेंगे。

जिला म...