रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। निर्मला कॉलेज में तीन दिन चले युवा महोत्सव 'ऊर्जोत्सव-2026' का बुधवार को समापन हुआ। महोत्सव में छात्राओं ने कला, साहित्य, संगीत, नृत्य और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें 14 प्रतियोगिताओं के लिए 706 छात्राओं ने निबंधन कराया। इसमें से 549 ने भाग लिया। महोत्सव में ऑन द स्पॉट पेंटिंग, हिंदी व अंग्रेजी में वाद-विवाद व भाषण, रंगोली, मिमिक्री, कोलाज, पोस्टर निर्माण, भारतीय सुगम संगीत, भारतीय समूह गायन और पश्चिमी समूह गायन, मूकाभियन, जनजातीय नृत्य, फोक ऑर्केस्ट्रा, क्ले मॉडलिंग और कार्टूनिंग प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं के विषयों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मानवीय बुद्धिमत्ता, भारत के त्योहार और ग्रामीण जीवन की झलकियां शामिल थीं। प्रतिभागियों को मेडल और स्म...