रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमेटी की अल्पसंख्यक मामलों एवं सहभागिता विंग द्वारा रांची के मेन रोड स्थित अंजुमन हॉल में शनिवार को 'बात मुलाकात आपके साथ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विंग के प्रदेश प्रमुख सरवर पाल ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रोफेशनल्स कांग्रेस प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने मदरसा बोर्ड, उर्दू एकेडमी, उर्दू शिक्षकों और हज हाउस से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत बताई। मौके पर सचिव हिमांसू राय, अकिलउर रहमान, इमरान जावेद, गुलाम अली, विकास आनंद, नसर इमाम, निहाल अहमद, साहिल अख्तर, एमएस हक, औरंगजेब खान और...