रांची, अगस्त 15 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी रोड अहीरटोली में होटल सनराइज रेसीडेंसी में देह व्यापार के धंधे का पुलिस टीम ने शुक्रवार को भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से देह व्यापार के धंधे में शामिल पांच युवतियों और तीन ग्राहक को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नगदी, नौ मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। मामले में होटल के संचालक अभय सिंह और मैनेजर उज्ज्वल मंडल, दलाल राजन कुमार समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि कोतवाली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को भोर में दंडाधिकारी के साथ होटल में छापेमारी की। इस क्रम में पुलिस ने होटल के मैनेजर उज्ज्वल मंडल से वहां ठहरे लोगों के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद कमरा संख्या 202, 203, 204, 2...