Ranchi News: हॉप हॉस्पिटल में 65 मरीजों की नि:शुल्क जांच
रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। मदरसा चौक, बालसोकरा स्थित हॉप हॉस्पिटल में मंगलवार को नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। रांची के पारस हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक कुमार ने करीब 65 मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों की ईसीजी जांच भी की गई। अस्पताल निदेशक जुनेद आलम ने बताया कि हृदय ऑपरेशन की जरूरत वाले मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क उपचार में सहयोग किया जाएगा। शिविर में अमित चंद्रवंशी, साजिद अंसारी, डॉ राजेंद्र कुमार, तुषार शंकर, अतहर अंसारी व अकबाल सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.