रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। हेहल के बगीचा टोली में मंगलवार को सोहराई जतरा धूमधाम से मनाया गया। पूजा-अर्चना के बाद देर शाम तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे खोड़हा दलों ने हेहल पाहन टोली स्थित अखड़ा में पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें हेहल, बाजरा, बनहोरा, अरगोड़ा, हरमू, सिमलिया और कांगे जयपुर सहित कई गांवों के खोड़हा दलों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। शाम को आधुनिक नागपुरी गीतों ने समां बांधा, जिस पर लोग जमकर थिरके। खान-पान के स्टॉलों के साथ पूरा क्षेत्र मेले में तब्दील रहा। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कर्रा के भुसुर-तिलमी में सोहराय डाई जतरा की धूम इस अवसर पर बंदी उरांव, ...