Ranchi News: हेल्थ रिसर्च सेंटर निर्माण की हो जांच:रामकुमार
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा नेताओं ने शनिवार को हेल्थ रिसर्च सेंटर अनगड़ा के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। नेतृत्व खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने किया। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण पिछले चार माह से चल रहा है, इसके बावजूद 19 अगस्त को निर्माणाधीन सेंटर की आधारशिला रखी गई। उन्होंने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर प्राक्कलन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। रामकुमार पाहन ने कहा कि शिलापट्ट में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ का नाम नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काम बंद कराया था। उन्होंने कहा कि जब तक मामले की जांच कर शिलान्यास बोर्ड नहीं बदला जाता, तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा। मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.