Ranchi News: हेरोइन रखने की दोषी 66 वर्षीय विधवा की हाईकोर्ट ने घटाई सजा
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने हेरोइन रखने के मामले में दोषी ठहरायी गयी 66 वर्षीय विधवा मोहिनी देवी उर्फ मोहिनी शर्मा को राहत देते हुए उसकी सजा अब तक जेल में बितायी गयी अवधि तक सीमित कर दी है। महिला करीब एक साल तीन महीने जेल में रह चुकी है। अदालत ने निर्देश दिया कि यदि वह किसी अन्य मामले में हिरासत में नहीं है, तो उसे तत्काल जेल से रिहा किया जाए। अदालत ने उस पर लगाया गया 30 हजार रुपये का जुर्माना और जुर्माना नहीं देने पर तीन महीने की अतिरिक्त साधारण कैद की सजा बरकरार रखी है। हाईकोर्ट ने गुरुवार को क्रिमिनल अपील पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। मोहिनी देवी को रांची के सुखदेवनगर थाना से जुड़े एनडीपीएस मामले में निचली अदालत ने 26 फरवरी को दोषी ठहराया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 10 जुलाई 2025 को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.