रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में राजस्व संग्रहण बढ़ाने, प्रक्रियाओं को सुगम बनाने और कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार तकनीक आधारित व्यवस्था विकसित करेगी। इसके तहत वाणिज्य-कर विभाग की सीटी-एमआईएस परियोजना के अंतर्गत इंटीग्रेटेड रेवेन्यू इंटेलिजेंस सिस्टम (आईआरआईएस) विकसित किया जाएगा। इससे राजस्व संग्रहण से जुड़े विभिन्न विभागों के ऑनलाइन पोर्टल और डेटाबेस को एकीकृत किया जाएगा। एआई और बिजनेस इंटेलिजेंस टूल्स की मदद से संभावित कर अपवंचन और राजस्व ह्रास की पहचान की जाएगी। इसे छह माह में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद अगले तीन वर्षों तक इसका क्रियान्वयन किया जाएगा। गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में वित्त एवं वाणिज्य-कर मंत्री राधाकृष्ण किशोर की उपस्थिति में वाणिज्य-कर विभाग और निविदा ...