Ranchi News: हूटार सत्संग भवन में 37 लोगों ने किया रक्तदान
रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रविवार को हूटार स्थित सत्संग भवन में सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संस्था के चक्रधारी सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए चक्रधारी सिंह ने कहा कि सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से आयोजित रक्तदान शिविर मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने साध-संगत एवं सेवादारों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त से तीन जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है。
एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की बचती है जान: सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.