Ranchi News: हुरहुरी में चेहल्लुम मेले में उमड़ी भीड़
रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुरहुरी गांव में नौजवान मुहर्रम कमेटी की ओर से आयोजित चेहल्लुम मेले में शनिवार को भारी भीड़ उमड़ी। मेले का मुख्य आकर्षण अखाड़ेधारियों की ओर से दिखाए गए अस्त्र-शस्त्र चालन के अद्भुत करतब रहे। रामगढ़, मनातू, बंझिला और ब्लैक टाइगर मंदनाटोली के अखाड़ेधारियों ने तलवारबाजी और अन्य करतबों से दर्शकों का मन मोह लिया। मेले में महिलाओं और बच्चों के लिए लगे झूले भी आकर्षण का केंद्र रहे। मेला और प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकुमारी माधुरी मंजरी और इंडियन पब्लिक हाई स्कूल, सिमलिया के निदेशक जावेद मंसूरी ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने विजेता अखाड़ेधारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। इससे पूर्व अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मेले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.