रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। हुटार साप्ताहिक हाट में बुधवार को खरीदारी के लिए पहुंचे एक दुकानदार की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने चान्हो थाना में इसकी सूचना देते हुए बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि बाइक चोरी की घटना बाइक चोरया निवासी सोनू सोनी के साथ हुई। सोनू हाट में आभूषण की दुकान लगाते हैं। बुधवार को भी वह अपनी बाइक हाट के समीप एक मकान के पास खड़ी कर दुकान लगाने चले गए थे। शाम करीब छह बजे दुकान समेटने के बाद जब वह बाइक लेने पहुंचे, तो निर्धारित स्थान पर बाइक नहीं थी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खटीमा में संजय मार्केट से मोटरसाइकिल चोरी काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर सोनू ने इसकी जानकारी चान्हो पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलि...