Ranchi News: हुटार में जेएलकेएम ने चलाया सदस्यता अभियान
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से रविवार को खूंटी प्रखंड के हुटार चौक मे सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी के युवा संगठन का विस्तार करते हुए अर्पित संगा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष और सोनू महतो को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने की। सदस्यता अभियान के दौरान दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल एवं जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने कहा कि झारखंड में जनहित और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए शासन में बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और जेएलकेएम लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.