रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: रांची। महात्मा गांधी क्लब हुंडरू में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को क्लब प्रांगण में कृष्णा गोप की अध्यक्षता में आयोजित आम बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को बरकरार रखते हुए कुछ नए सदस्यों को जोड़ा गया। अध्यक्ष मनोहर साहू और कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार गोप के नेतृत्व में पूरी कार्यकारिणी पूजा संपन्न कराएगी। बैठक के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जगन्नाथनगर में स्वराज मुखर्जी बने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: शिमुलडागा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...