Ranchi News: हुंडरू फॉल में दो छात्रों को पर्यटन मित्रों ने बचाया
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हुंडरू फॉल में बुधवार को पर्यटन मित्रों की सूझबूझ और बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया। पर्यटन मित्रों ने छात्र 22 वर्षीय सत्यम रॉय और 21 वर्षीय ऋषि संदीप को उस समय बचा लिया, जब दोनों हुंडरू फॉल के डेंजर जोन में सेल्फी लेने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना बुधवार की दोपहर करीब दो बजे की है। सत्यम रॉय बीआईटी मेसरा में फूड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करता है। वह मूल रूप से आरा, बिहार का रहने वाला है। बताया जाता है कि सत्यम आरा से आए अपने चार दोस्तों के साथ भारी बारिश के बीच हुंडरू फॉल घूमने पहुंचा था। वह अपने मित्र ऋषि संदीप के साथ फॉल के नीचे मंतुमारा नाम के डेंजर जोन में चला गया।
घटना का विवरण वहां तैनात पर्यटन मित्रों ने दोनों को मना किया, लेकिन उनकी बातों को अनसुना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.