रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सह हुंडरू फॉल पर्यटन क्षेत्र के प्रभारी राजकिशोर प्रसाद और अन्य पर्यटनकर्मियों ने मंगलवार को स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर पावर हाउस नंबर-दो की ओर से हुंडरू फॉल के झरने की तरफ पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस रास्ते से आने वाले पर्यटक जोगिया दह जैसे डेंजर जोन तक पहुंच जाते हैं, जहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि पावर हाउस नंबर-एक से बिजली उत्पादन के बाद बाईपास के जरिए बिना पूर्व सूचना के नदी में पानी छोड़े जाने से जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। इससे बीच नदी में मौजूद पर्यटकों के फंसने और डूबने का खतरा बढ़ जाता है। समिति का कहना है कि फॉल के दूसरे छोर पर ...