रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: रांची। मॉल ऑफ रांची में जेपी हुंडई ने 'हुंडई एक्सटर' का नया नाइट एडिशन लॉन्च किया। आकर्षक और स्पोर्टी लुक वाला यह वेरिएंट पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत Rs.8,13,500 रखी गई है। मुख्य अतिथि रांची टैक्सी यूनियन के सचिव अजय ओझा, जेपी हुंडई के डीलर प्रिंसिपल राजेश चौधरी और आरएसएच अजय तिवारी ने इसका अनावरण किया। राजेश चौधरी ने बताया कि अपने बोल्ड ब्लैक डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के कारण यह मॉडल युवाओं को काफी पसंद आएगा। सीएनजी विकल्प शहर के लिए किफायती ड्राइविंग अनुभव देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...