Ranchi News: हिनू में 60 फीट ऊंचे काल्पनिक मंदिर में विराजेंगी मां दुर्गा
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची। हिनू यूनाइटेड क्लब बिहारी मंडप की ओर से इस बार भी दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी यहां धूमधाम से पूजा उत्सव मनाया जाएगा। पूजा पंडाल परिसर में मेले का आयोजन होगा, साथ ही हर वर्ष की तरह आकर्षक पंडाल होगा। बिहारी मंडप की पूजा राजधानी के करीब सौ वर्ष पुराने पूजा पंडालों में से एक है। इस बार यहां काल्पनिक मंदिर पर आधारित भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष सुबोध सिंह गुड्डू ने बताया कि इस बार पूजा पंडाल बड़ा और ऊंचा होगा। पंडाल की ऊंचाई 60 फीट और चौड़ाई 70 फीट होगी। पूजा का अनुमानित खर्च लगभग 20 लाख रुपये है। पंडाल का निर्माण विशाल आनंद की देखरेख में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा पावर हाउस का पूजा पंडालतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.