रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। हिनू पूजा कमेटी की ओर से बांगला मंडप में रात माता लक्ष्मी की मूर्ति की पूरी बांग्ला पद्धति से पूजा-अर्चना की गई। पंडित शुभाशीष चटर्जी ने संपूर्ण पूजा करायी। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। रात करीब दस बजे पूजा की समाप्ति हुई। इसके बाद भक्तों ने माता की महाआरती में भाग लेकर उनकी आराधना की। उपस्थित समाज के सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हरिमति मंदिर में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के बीच बंटा भोग यह भी पढ़ें- Ranchi News: दुर्गाबाड़ी में श्रद्धा के साथ हुई कोजागरी लोक्खी पूजा यह भी पढ़ें- Munger News: शरद पूर्णिमा पर बंगाली समाज ने भक्तिभाव से की मां लक्ष्मी की पूजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...