Ranchi News: हिनू पूजा कमेटी बंगाली मंडप ने 114वें दुर्गोत्सव के लिए की भूमि पूजा
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। हिनू पूजा कमेटी बंगाली मंडप ने शारदीय नवरात्र के लिए शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक बंगाली विधि-विधान के साथ भूमि पूजा की। कमेटी के संयोजक विनय गांगुली के नेतृत्व में अनुष्ठान संपन्न हुआ। वर्ष 1913 में स्थापित राजधानी की यह दूसरी सबसे पुरानी समिति इस वर्ष अपना 114वां दुर्गोत्सव मनाएगी। उन्होंने इसे बंगाली संस्कृति और रांची की गौरवशाली विरासत का उत्सव बताया। मौके पर तुषार रंजन रॉय, सुमन मुखर्जी, भूलोक सरकार, सौमिक दास, कौशिक चंद्र, आलोक मित्र, पार्थो गोस्वामी, सौमित्र कुमार पाल व श्रद्धालु उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.