रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। हिंदुस्तान की ओर से आयोजित जिला स्तरीय हिंदुस्तान ओलंपियाड 2025 में डीएवी पब्लिक स्कूल, खूंटी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 पदक अपने नाम किए। जिले के विभिन्न विद्यालयों के बीच आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर डीएवी पब्लिक स्कूल को जिले का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला विद्यालय भी घोषित किया गया। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलंपियाड का चेक पाकर बच्चे हुए खुशसम्मान समारोह विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार ने मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि के चेक विद्यार्थियों को सौंपे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 3100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 2100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाल...