रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: रांची। झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की आम सभा कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंच की उपलब्धियों और योजनाओं पर चर्चा कर बजट पारित किया गया। बैठक के दौरान समाजसेवी हनुमान सरावगी की जयंती मनाई गई और ई-पत्रिका 'दूसरी आवाज' के चौथे अंक का विमोचन हुआ। आयोजित कवि गोष्ठी में डॉ. जंग बहादुर पांडेय व विनय सरावगी ने संस्मरण साझा किए तथा कवियों ने काव्य-पाठ कर हनुमान सरावगी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...