Ranchi News: हाड़राबेड़ा गांव में किसान सभा का आयोजन
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के हाड़राबेड़ा गांव में गुरुवार को किसान सभा का आयोजन किया गया। इसमें 55 किसानों ने भाग लिया। इफको के एमडीई कुलदीप कुमार ने नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी और सागरिका के लाभों और उनके उचित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने रबी मौसम में आलू, मटर, बीन, प्याज, लहसुन और टमाटर जैसी फसलों की बुवाई से पहले नैनो डीएपी से बीज उपचार और जरूरत के अनुसार जड़ उपचार की विधि समझाई। वहीं, सुशील कुमार ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, मिट्टी की जांच और संतुलित उर्वरक प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों के बीच नीम के पौधे बांटे गए। इफको के अधिकारियों ने किसानों के खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण किया और उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक कृषि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.