Ranchi News: हास्य योग से सेहत और नशामुक्ति का संदेश
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पशुपतिनाथ मंदिर में शुक्रवार को हास्य योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। डेढ़ घंटे तक चली कार्यशाला में प्रतिभागियों ने विभिन्न हास्य योग क्रियाओं और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ दिनचर्या का संदेश दिया गया। साथ ही, आर्ट ऑफ लिविंग के तनावमुक्त जीवन और नशामुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र से हुई। इसके बाद अर्चना बर्णवाल और विद्या रानी ने- अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। हास्य योग केंद्र भारत के झारखंड के प्रमुख प्रशिक्षक सह संचालक और झारखंड ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.