रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। साहेदा गांव में जंगली हाथियों को भगाने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीण युवकों के एक समूह द्वारा मारपीट और हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 16 अगस्त की रात की बताई गई है। मामले में प्रधान वनरक्षी गौतम बोस ने सिल्ली थाना में लिखित आवेदन देकर चार नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, शाम करीब सात बजे वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष अनंत महतो ने साहेदा गांव में तीन जंगली हाथियों के पहुंचने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रधान वनरक्षी गौतम बोस, प्रभारी वनपाल जय प्रकाश और क्यूआरटी की टीम रात करीब आठ बजे गांव पहुंची। टीम मशाल और अन्य उपकरणों के साथ हाथियों को गांव से बाहर निकालने में जुट गई।

क्यूआरटी चालक के साथ मारपीट का...