Ranchi News: हाथी ने पीडीएस का दरवाजा तोड़ पांच बोरी चावल किया बर्बाद
रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर रात एक जंगली हाथी ने कुच्चू पंचायत के बदरी गांव स्थित मनबोध बेदिया की जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान को निशाना बनाया। हाथी ने स्टोर रूम का दरवाजा तोड़कर उसमें रखे अगस्त माह में वितरण के लिए रखे पांच बोरी चावल को खाकर बर्बाद कर दिया। घटना रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच की है। उत्पात मचाने के बाद हाथी पैना पहाड़ जंगल की ओर चला गया। इससे पहले भी हाथियों ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कटहल टोली, कुच्चू, मध्य विद्यालय सुरसु और आंगनबाड़ी केंद्र कुतुरलोवा के कमरों का दरवाजा तोड़कर बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए रखे चावल को नुकसान पहुंचाया था。 यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बेनाशोली काजू जंगल में एक सप्ताह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.