Ranchi News: हाथियों ने स्कूल का मध्याह्न भोजन का चावल खाया
रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोआदीरी में गुरुवार रात दो-तीन हाथियों ने धावा बोल दिया। हाथियों ने स्कूल के दरवाजे तोड़कर कमरे में रखे मध्याह्न भोजन के चावल को खाया और काफी मात्रा में नष्ट कर दिया। ग्रामीणों के प्रयास से हाथियों को मौके से खदेड़ा गया, जिससे गांव में अन्य नुकसान नहीं हो सका। शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि मध्याह्न भोजन के लिए रखे छह बोरा, करीब तीन क्विंटल चावल को हाथियों ने खा लिया। इसके अलावा स्कूल के सभी दरवाजों को भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से विद्यालय में मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.