रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की दुलमी पंचायत के गाड़ाडीह गांव में बुधवार रात हाथियों के झुंड ने घुसकर उत्पात मचाया। हाथियों ने महेश्वर महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। ग्रामीणों ने मिलकर हाथियों को गांव से बाहर भगाया। ग्रामीणों के अनुसार चार-पांच हाथियों का झुंड अक्सर गांव के आसपास घूमता रहता है। इससे लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को गांव से दूर भगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Nawada News: महाबरा गांव में घुसा जंगली हाथी, ग्रामीणों ने खदेड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...