Ranchi News: हाथियों को ग्रामीणों और वन विभाग ने मिलकर खदेड़ा
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। प्रखंड के ब्यांगडिह, जरया और हहाप गांव में जंगली हाथियों के आने से बना डर शनिवार को कम हुआ। गुरुवार रात से क्षेत्र में घूम रहे दोनों हाथियों को शुक्रवार शाम ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने पटाखे फोड़कर, टीन बजाकर और मशाल जलाकर खदेड़ा। रात करीब साढ़े सात बजे दोनों हाथी ब्यांगडिह मोड़ पार कर जामचुआं बस्ती पहुंचे। इसके बाद विधायक राजेश कच्छप के घर के पास से जामुनटोली, उर्सलाइन कॉलेज और मरासिल्ली पहाड़ होते हुए होरहाप जंगल की ओर निकल गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब तीन बजे लोग घर लौटे, लेकिन रातभर पहरा देते रहे। वनपाल गोपाल शर्मा ने बताया कि होरहाप की ओर खदेड़े जाने के बाद हाथियों का लोकेशन नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने को कहा गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.