रांची, सितम्बर 9 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। जंगली हाथियों के लगातार उत्पात और वन विभाग की कथित निष्क्रियता से नाराज जिंतू और सोनाहातू पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार सुबह करीब छह बजे बाजार के समीप बुंडू-सोनाहातू-सिल्ली सड़क जाम कर दी। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि एक माह से अधिक समय से जंगली हाथियों का झुंड हितजारा और बांस वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। शाम होते ही हाथियों का झुंड आसपास के गांवों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। अब तक काफी मात्रा में फसल नष्ट हो चुकी है, लेकिन हाथियों को भगाने के लिए वन विभाग की ओर से प्रभावी पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने नष्ट फसल का अविलंब मुआवजा देने और बांस वन जाने वाले रास्ते को खोलने की मांग की。

पुलिस प्रशासन की हस्तक्षेप करीब डेढ़ घंटे बाद...