Ranchi News: हाथियों के आतंक से परेशान किसानों ने मांगा समाधान
रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को वन विभाग के पदाधिकारियों से मिलकर क्षेत्र में हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तमाड़ क्षेत्र में हाथियों का झुंड रोज किसी न किसी गांव के बाहर खेतों में पहुंचकर धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर रहा है। कई बार हाथियों की चपेट में आने से जान-माल का नुकसान भी होता है। बारुकांडे से जिलिंगसेरेंग, चालाडीह, सारजमडीह, पांडरानी, बाड़ू, बोधडीह, आगरा, नुरीडीह, कासमबुरुडीह और मुरपा पोड़ाडीह समेत कई इलाकों में हाथियों ने डेरा डाल रखा है। किसानों का कहना है कि वन विभाग अब तक कोई ठोस पहल नहीं कर पाया है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बम-पटाखे, टॉर्च और हाथी भगाओ टीम से जंगली हाथियों को भगाने की कोशिशें भी कारगर साबित नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.