Ranchi News: हातमा बस्ती से चार दिन से लापता नाबालिग का सुराग नहीं
रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: रांची। गोंदा थाना क्षेत्र की हातमा बस्ती से लापता नाबालिग का चार दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। नाबालिग छात्रा चार जुलाई को दोपहर में परिजनों को बिना सूचना दिए घर से निकली थी। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मामले में नाबालिग के पिता की लिखित शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। इधर, जानकारी मिलने के बाद पुलिस लापता नाबालिग की तलाश में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: झींकपानी में छात्रा के अपरहण का मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.