Ranchi News: हाईटेक होगा एसके सहाय डेली मार्केट, वैध दस्तावेज सुरक्षित रखें दुकानदार : नगर आयुक्त
रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर के प्रमुख व्यावसायिक स्थलों में शामिल एसके सहाय डेली मार्केट के पुनर्विकास को लेकर गुरुवार को रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में दुकानदारों के साथ बैठक हुई। बैठक में बाजार के वर्तमान स्वरूप, दुकानदारों की स्थिति, नागरिक सुविधाओं, पार्किंग और यातायात व्यवस्था समेत पुनर्विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने आवंटनधारियों से कहा कि पुनर्विकास का उद्देश्य बाजार क्षेत्र को आधुनिक, व्यवस्थित और जनोपयोगी स्वरूप देना है। इसके माध्यम से दुकानदारों को बेहतर व्यावसायिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, पार्किंग, यातायात और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का दीर्घकालिक समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान नगर आयुक्त ने दुकानदारों से सीधे सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.