Ranchi News: हाईकोर्ट के फैसले पर भाजपा ने सरकार को घेरा
रांची, नवम्बर 6 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड हाईकोर्ट के सीजीएल मामले में फैसले के बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि सरकार ने छात्र आंदोलन के दबाव में विवादास्पद परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द करने का कमजोर आदेश जारी किया था, जो नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं था। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले से निर्दोष अभ्यर्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने कहा कि बिना ठोस साक्ष्य के हजारों युवाओं का भविष्य दांव पर लगाना अनुचित था। उन्होंने बताया कि सरकार ने 18 अगस्त को सीआईडी जांच और पेपर लीक के आरोपों के आधार पर सीजीएल समेत 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की अधिसूचना जारी की थी। यह भी पढ़ें- अंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.