Ranchi News: हाईकोर्ट के डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में दो नवंबर को नए डेटा सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा। भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत शाम 7:30 बजे हाईकोर्ट परिसर में इसका उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश मौजूद रहेंगे। समारोह में कई डिजिटल सेवाओं और सॉफ्टवेयर की भी शुरुआत की जाएगी। डेटा सेंटर के उद्घाटन के बाद झारखंड हाईकोर्ट की कंप्यूटरीकरण एवं डिजिटाइजेशन समिति के सदस्य जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी स्वागत भाषण देंगे। इसके बाद झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह और जस्टिस एस चंद्रशेखर भी इस अवसर पर अपने विचार रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.