Ranchi News: हाइवा चोरी कर भाग रहे दो नाबालिग धराए
रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। गोंदलीपोखर बाजार से हाइवा चोरी कर भाग रहे दो नाबालिगों को अनगड़ा और राहे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सताकी के पास पकड़ लिया। गाड़ी मालिक राजकुमार महतो के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस ने रविवार को दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया। थाना प्रभारी गौतम रजवार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे बेड़वारी के दो 15 वर्षीय नाबालिग गोंदलीपोखर बाजार में खड़ा हाइवा चोरी कर टाटीसिलवे-राहे मार्ग से राहे की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही अनगड़ा और राहे पुलिस ने सताकी में घेराबंदी कर हाइवा को रोक लिया और दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.