Ranchi News: हस्तिनापुर राजमहल की थीम पर बनेगा भव्य पंडाल
रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: रांची। राजस्थान मित्र मंडल इस वर्ष अपनी 49वीं वर्षगांठ के अवसर पर दुर्गापूजा पंडाल को महाभारत की पौराणिक और भव्य थीम पर तैयार कर रहा है। लगभग 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंडाल में प्राचीन हस्तिनापुर राजमहल की स्थापत्य कला और वास्तुकला को जीवंत रूप दिया जाएगा। 90 फीट लंबे, 60 फीट चौड़े और 40 फीट ऊंचे पंडाल का मुख्य द्वार हस्तिनापुर के भव्य राजमहल की शैली में निर्मित होगा। पंडाल की सबसे बड़ी खासियत अत्याधुनिक लाइट-साउंड इफेक्ट के साथ प्रस्तुत की जाने वाली चलित प्रतिमाएं होंगी। महाभारत के प्रमुख पात्र स्थिर न रहकर हाथ, सिर, धनुष, वस्त्र और शरीर की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जीवंत प्रतीत होंगे।
दर्शकों के लिए विशेष प्रसंग दर्शकों के लिए द्रौपदी स्वयंवर, अर्जुन का मत्स्य भेद, लाक्षागृह का नाटकीय प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.