Ranchi News: हस्ताक्षर ने वरिष्ठ रंगकर्मी नरेश प्रसाद को दी श्रद्धांजलि
रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: रांची। नगर की प्रतिष्ठित रंग संस्था हस्ताक्षर द्वारा वरिष्ठ रंगकर्मी स्वर्गीय नरेश प्रसाद की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को किया गया। सभा में शहर के वरिष्ठ एवं युवा रंगकर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ जुड़े संस्मरण साझा किए। वरिष्ठ कलाकार एवं प्रसिद्ध चित्रकार विश्वनाथ प्रसाद ने नरेश प्रसाद का तैलचित्र उनके परिजनों को संस्था की ओर से श्रद्धांजलि स्वरूप भेंट किया। वरिष्ठ रंगकर्मी शिशिर पंडित, राजीव सिन्हा, राकेश गुप्ता और कुलदीप सिंह दीपक ने नरेश प्रसाद ने उनके संस्मरण साझा किए। राकेश रमण ने अपनी मार्मिक कविता श्रद्धा का पाठ कर नरेश प्रसाद के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.