Ranchi News: हवन के साथ शिव दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न
रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। गोबिंदनगर स्थित शिव दुर्गा मंदिर में बुधवार को हवन और महाभंडारे के साथ दो दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल और जयकारों से गूंजता रहा। वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा भोलेनाथ, मां दुर्गा और बजरंगबली का भव्य शृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद मंगलवार को कलश यात्रा में शामिल रहीं 251 महिलाओं से मंदिर के पुरोहित मुकेश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया। हवन के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में महाभंडारे का आयोजन हुआ। सबसे पहले कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को प्रसाद दिया गया, इसके बाद सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.