Ranchi News: हल्दिया से चोरी डालडा और पाम ऑयल चान्हो में बरामद
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के हल्दिया से ट्रक समेत चोरी किए गए डालडा और पाम ऑयल का सुराग रांची के चान्हो प्रखंड के ओपा गांव तक पहुंचा। रविवार रात पश्चिम बंगाल और चान्हो पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव में छापेमारी कर तीन अलग-अलग घरों से चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस ने मौके से डालडा के 49 टिन और पाम ऑयल की 100 पेटियां जब्त कीं। मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के हल्दिया क्षेत्र में ट्रक समेत डालडा और पाम ऑयल की चोरी हुई थी। घटना के बाद ट्रक मालिक ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दुर्गाचक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.