रांची, अगस्त 10 -- Ranchi News: खूंटी, हिटी। श्रावण माह की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को खूंटी जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प, अक्षत, चंदन, दूध और गंगाजल अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजते रहे। जिले के प्रमुख शिवालयों में अंगराबारी स्थित बाबा आम्रेश्वर धाम, तोरपा के पतरायूर स्थित नागेश्वर धाम, रनिया के सोदे स्थित अर्जुनेश्वर धाम, बेलसियांगढ़ स्थित पशुपतिनाथ मंदिर, मुरहू का महादेव मंडा, खूंटी का प्राचीन महादेव मंडा, रंगरोड़ी मंदिर तथा अड़की के तिरिंगदिरी पहाड़ स्थित स्वयंभू शिवलिंग सहित कर्रा प्रखंड के ...