Ranchi News: हर तीन महीने में सात दिन खुले एचआरएमएस पोर्टल, वित्त मंत्री ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकारी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए मानव संपदा पोर्टल (एचआरएमएस) खोलने की व्यवस्था में बदलाव का सुझाव दिया है। उन्होंने मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र लिखकर जनवरी-फरवरी के अलावा प्रत्येक तीन महीने में सात दिनों के लिए पोर्टल खोलने पर विचार करने का आग्रह किया है। मंत्री ने कहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को सरल, सुगम, कुशल और पारदर्शी बनाने के लिए प्रक्रियात्मक जटिलताओं और लालफीताशाही की मानसिकता को समाप्त करना जरूरी है। वित्त मंत्री ने पत्र में बताया है कि पिछले दिनों पुलिस संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें लिखित ज्ञापन देकर संपत्ति विवरणी जमा करने के लिए एचआरएमएस पोर्टल खुलवाने का आग्रह किया था। इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.